ओके::आपदा प्रभावित परिवारों के बीच चेक वितरित

Published at :21 Apr 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::आपदा प्रभावित परिवारों के बीच चेक वितरित

तसवीर: 08 चेक देते अंचलाधिकारी दिवाकर प्रसाद व मौजूद पंचायत प्रतिनिधिप्रतिनिधि, गोड्डा प्रखंड सभागार में मंगलवार को अंचलाधिकारी दिवाकर प्रसाद ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच चेक का वितरण किया. सदर प्रखंड के नेपूरा व गोरसंडा पंचायत के लाभुकों के बीच मुआवजे की राशि दी गयी. अंचलाधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि कुल […]

विज्ञापन

तसवीर: 08 चेक देते अंचलाधिकारी दिवाकर प्रसाद व मौजूद पंचायत प्रतिनिधिप्रतिनिधि, गोड्डा प्रखंड सभागार में मंगलवार को अंचलाधिकारी दिवाकर प्रसाद ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के बीच चेक का वितरण किया. सदर प्रखंड के नेपूरा व गोरसंडा पंचायत के लाभुकों के बीच मुआवजे की राशि दी गयी. अंचलाधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि कुल 400 लाभुकों के बीच चेक का वितरण किया गया. अभी और भी लाभुकों के बीच मुआवजा राशि बांटना बाकी है. बताया कि सर्वे का काम पूरा हो गया है और भी जितने प्रभावित परिवार हैं उन्हें जल्द ही राशि का बंटवारा किया जायेगा. अंचलाधिकारी ने बताया कि गोरसंडा पंचायत में 176 तथा नेपूरा में दो से अधिक लाभुकों को चेक वितरण किया गया है. इस अवसर पर मुखिया हीरालाल पासवान, उप मुखिया अवधेश कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola