ओके::फ्लैग-बेटी बचाओ अभियान को लेकर जिला सलाहकार समिति व जिला निरीक्षण अनुश्रवण समिति की बैठक हुइ र्

Published at :20 Apr 2015 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-बेटी बचाओ अभियान को लेकर  जिला सलाहकार समिति व जिला निरीक्षण अनुश्रवण समिति की बैठक हुइ र्

–समाज में फैली इस बुराई को रोकने के लिए समाज के लोगों को सोच बदलने की जरूरततस्वीर: 23 बैठक में सीएस डॉ सीके शाही, एसीएमओ डॉ रामजी भगतनगर प्रतिनिधि, गोड्डाबेटी बचाओ अभियान को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कार्यालय में जिला सलाहकार समिति एवं जिला निरीक्षण अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. […]

विज्ञापन

–समाज में फैली इस बुराई को रोकने के लिए समाज के लोगों को सोच बदलने की जरूरततस्वीर: 23 बैठक में सीएस डॉ सीके शाही, एसीएमओ डॉ रामजी भगतनगर प्रतिनिधि, गोड्डाबेटी बचाओ अभियान को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला कार्यालय में जिला सलाहकार समिति एवं जिला निरीक्षण अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता सीएस डॉ सीके शाही ने की. बैठक में समिति के सदस्यों व संस्था से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया. मौके पर सीएस डॉ शाही ने कहा कि भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता व समुदाय के सभी लोगों की पूर्ण भागीदारी की जरूरत है. भ्रूण हत्या एक सामाजिक समस्या है. जिसका एक कारण दहेज प्रथा भी है. समाज में फैली बुराई को रोकने के लिए समाज के लोगों को सोच बदलने की जरूरत है. वहीं नोडल पदाधिकारी सह एसीएमओ डॉ रामजी भगत ने कहा कि बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा कई तरह के सुझाव दिये गये. जिसमें सदर अस्पताल सहित प्रखंड के अस्पतालों में डॉक्टर की परची पर बेटी बचाओ के स्लोगन के अलावा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कराने की बातों पर बल दिया गया. इस दौरान यूनीसेफ जिला को-ऑर्डिनेटर धनंजय त्रिवेदी, डीपीएम प्रदीप कुमार सिन्हा, डीटीओ डॉ अंबिका प्रसाद, आरसीएच पदाधिकारी डॉ प्रवीण राम, डॉ अनंत कुमार झा, डॉ बन्देवी झा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह, महिला सामाख्या को-ऑर्डिनेटर सुजाता कुमारी, मो सरफराज, वंदना दुबे आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola