ओके::फ्लैग-आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने चेक वितरण में मनमानी का आरोप लगाया

Published at :20 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फ्लैग-आपदा प्रभावित ग्रामीणों ने चेक वितरण में मनमानी का आरोप लगाया

-सूचना पर प्रखंड प्रमुख अजय भगत, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, प्रखंड महामंत्री सुबोध साह बांसभीठा गांव पहुंचे -लाभुकों को समझा-बुझा कर पंचायत सचिव को बंधन मुक्त करायातस्वीर: 16 व 17 पंचायत सचिव को बंधक बनाने ग्रामीणप्रतिनिधि, पथरगामापरसपानी पंचायत के बांसभीठा गांव में सोमवार को आपदा प्रभावित परिवारों ने गलत लोगों को चेक बांटने का […]

विज्ञापन

-सूचना पर प्रखंड प्रमुख अजय भगत, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, प्रखंड महामंत्री सुबोध साह बांसभीठा गांव पहुंचे -लाभुकों को समझा-बुझा कर पंचायत सचिव को बंधन मुक्त करायातस्वीर: 16 व 17 पंचायत सचिव को बंधक बनाने ग्रामीणप्रतिनिधि, पथरगामापरसपानी पंचायत के बांसभीठा गांव में सोमवार को आपदा प्रभावित परिवारों ने गलत लोगों को चेक बांटने का आरोप लगा पंचायत सचिव प्रदीप मंडल को बंधक बना लिया. लगभग छह घंटे तक पंचायत सचिव ग्रामीणों के कब्जे में रहे. जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव श्री मंडल प्राकृतिक आपदा प्रभावित 18 परिवारों को चेक देने पहुंचे थे. उन्होंने आठ चेक का वितरण कर दिया था. इसी बीच कुछ प्रभावित लोगों ने यह कह कर हंगामा कर दिया कि चेक गलत लोगों को दिया जा रहा है. सही लाभुकों को चेक नहीं बांटा जा रहा है. देखते ही देखते उग्र ग्रामीणों ने पंचायत सचिव को बंधक बना लिया.सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख अजय भगत, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, प्रखंड महामंत्री सुबोध साह बांसभीठा गांव पहुंचे और लाभुकों को समझा-बुझा कर पंचायत सचिव को बंधन मुक्त कराया. प्रखंड प्रमुख अजय भगत ने कहा कि आपदा चेक वितरण में किसी प्रकार की धांधली नहीं होने देंगे. जिन पीडि़तों को क्षति पहुंची है उन्हें ही प्रशासन चेक का वितरण करे. वहीं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत ने मामले की पूरी जानकारी विधायक रघुनंदन मंडल को दी और चेक वितरण में पारदर्शिता बरतने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola