शिक्षा का अधिकार अधिनियम का केंद्रीय विद्यालय ने किया पालन

Published at :20 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम का केंद्रीय विद्यालय ने किया पालन

33 गरीब बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षातस्वीर: 08 केेंद्रीय विद्यालय में बच्चों का चयन करते संचालन समिति के सदस्यनगर प्रतिनिधि,गोड्डासोमवार को स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों का चयन किया गया. प्राचार्य कक्ष में संचालन समिति के सदस्यों ने गरीब बच्चों के चयन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया अपना कर कुल […]

विज्ञापन

33 गरीब बच्चों को मिलेगी नि:शुल्क शिक्षातस्वीर: 08 केेंद्रीय विद्यालय में बच्चों का चयन करते संचालन समिति के सदस्यनगर प्रतिनिधि,गोड्डासोमवार को स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों का चयन किया गया. प्राचार्य कक्ष में संचालन समिति के सदस्यों ने गरीब बच्चों के चयन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया अपना कर कुल 33 गरीब बच्चों का चयन किया. प्राचार्य एलडी यादव ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कुल 43 बच्चों का आवेदन प्राप्त हुआ था. इनमें कक्षा दो से आठ तक के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए गरीब बच्चों का लॉटरी द्वारा नाम निकाला गया. जिसमें 33 बच्चों का चयन किया गया. चयन समिति के रूप में सदस्य शैलेश कुमार झा, मीना शर्मा, रवि रंजन प्रसाद दास, ममता कुमारी आदि थे. प्राचार्य श्री यादव ने बताया कि कक्षा दो में पांच, तीन में चार, चार में सात, पांच में तीन, छह में पांच, सात में छह तथा आठ में तीन बच्चों का चयन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola