बीआरजीएफ योजना की जांच को पहुंचे डीडीसी

Published at :14 Apr 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बीआरजीएफ योजना की जांच को पहुंचे डीडीसी

मेहरमा. मंगलवार को डीडीसी पवन कुमार ने मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के ढोढा पंचायत के बलिया गांव व सिंघाड़ी पंचायत के सिंघाड़ी गांव में बीआरजीएफ योजना की जांच की. जांच के क्रम में डीडीसी श्री कुमार ने बीआरजीएफ की राशि से दोनों गांवों में बने सड़क, नाला की का जांच की गयी. जांचोपरांत डीडीसी श्री कुमार […]

विज्ञापन

मेहरमा. मंगलवार को डीडीसी पवन कुमार ने मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के ढोढा पंचायत के बलिया गांव व सिंघाड़ी पंचायत के सिंघाड़ी गांव में बीआरजीएफ योजना की जांच की. जांच के क्रम में डीडीसी श्री कुमार ने बीआरजीएफ की राशि से दोनों गांवों में बने सड़क, नाला की का जांच की गयी. जांचोपरांत डीडीसी श्री कुमार ने कहा कि अनियमितता की शिकायत पर जांच की गयी है. मंगलवार को बीआरजीएफ की राशि से किये गये निर्माण कार्य जांच कर डीडीसी श्री कुमार आनन-फानन में जिला लौट गये.बाद में बीडीओ ने दी जानकारीडीडीसी के जांच कर निकल जाने के बाद पत्रकारों के पूछे जाने पर बीडीओ राजीव कुमार ने बताया कि बलिया व सिंघाड़ी गांव का डीडीसी द्वारा सड़क व नाला निर्माण की जांच की गयी है. जांच के क्रम में सड़क को खोद कर देखा गया. बीडीओ ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी उन्हें भी नहीं है. डीडीसी जांच कर गये हैं. रिपोर्ट उनके स्तर पर उच्चाधिकारी को दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola