बिजली समस्या के मुद्दे पर झाविमो करेगा आंदोलन

Updated at :28 Aug 2013 2:51 AM
विज्ञापन
बिजली समस्या के मुद्दे पर झाविमो करेगा आंदोलन

गोड्डा : झाविमो जिलाध्यक्ष धनंजय यादव ने कहा कि गोड्डा की जनता बिजली समस्या से जूझ रही है. शहरी क्षेत्र में चार से पांच घंटे ही बिजली रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है. बिजली नहीं रहने से शहर के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. सप्लाइ वाटर बाधित हो […]

विज्ञापन

गोड्डा : झाविमो जिलाध्यक्ष धनंजय यादव ने कहा कि गोड्डा की जनता बिजली समस्या से जूझ रही है. शहरी क्षेत्र में चार से पांच घंटे ही बिजली रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी बदतर है.

बिजली नहीं रहने से शहर के लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. सप्लाइ वाटर बाधित हो गयी है. पार्टी ने जिले को 22 घंटे बिजली मुहैया कराने, शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को अविलंब बदलने, सभी ट्रांसफॉमर में एबी स्वीच लगाने, जर्जर तार को बदलने तथा बिजली के कारण जानमाल का हुए नुकसान को लेकर उचित मुआवजा देने की मांग की.

उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर झाविमो के बैनर तले पांच सितंबर को जिला मुख्यालय में धरनाप्रदर्शन किया जायेगा. इसे लेकर पार्टी के सभी मोरचा को तैयारी करने की बात कही है. श्री यादव ने प्रेसवार्ता कर यह बात कही.

मौके पर झाविमो नेता बिहारी मंडल, विकास सिंह, शशि कुमार, मो आलम, अंशु श्रीवास्तव, राजेश सोनी, जयकांत मंडल, मनमीत पोद्दार, रंजन सिंह, मुन्ना झा, अमर कुमार अमर, अमिरूल अंसारी, रमेश सिंह, धनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे.

पार्टी नेताओं ने कहा

फुल लोड बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन में युवा मोरचा की उपस्थिति महत्वपूर्ण होगी. युवा कार्यकर्ता एकजुटता दिखाकर प्रदर्शन में जुटेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola