परिक्रमा पर लगी रोक का विरोध

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता ने दिया धरना गोड्डा : विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को 84 कोस परिक्रमा पर रोक लगाने विरोध में समाहरणालय गेट पर धरना दिया गया. बजरंग दल के प्रांत संयोजक सोनी ठाकुर के नेतृत्व में विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार की अल्पसंख्यक नीतियों को उजागर किया. नेताओं ने कहा […]
विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता ने दिया धरना
गोड्डा : विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को 84 कोस परिक्रमा पर रोक लगाने विरोध में समाहरणालय गेट पर धरना दिया गया. बजरंग दल के प्रांत संयोजक सोनी ठाकुर के नेतृत्व में विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी सरकार की अल्पसंख्यक नीतियों को उजागर किया.
नेताओं ने कहा कि यूपी सरकार ने देश के संतों की भावना के साथ खिलवाड़ किया है. संतों की परिक्रमा पर रोक लगाने से हिंदू विचारधारा व मानसिकता पर कुठाराघात हुआ है. मौके पर कहा कि युपी सरकार पूरे देश में संतों की इस परिक्रमा को सांप्रदायिकता के खिलाफ मिथ्या प्रचार कर हंदुओं के भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना चाहती है.
प्रांत सह संयोजक श्री ठाकुर ने कहा कि यूपी सरकार के इस दमनात्मक रवैये के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश है. इससे देश में आंदोलन और भी उग्र होगा.
मौके पर विहिप के जिला संयोजक राहुल जोशी, सुदीप मंडल, भोला पांडेय, निरंजन सिंह, अभय कुमार रायनगर अध्यक्ष मनोज कुमार ठाकुर, सुनील सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, गोरी शंकर सिंह, निर्मल कुमार मिश्र, रमाकांत कुमार, दिलीप सिंह, वेदानंद ठाकुर, नरेंद्र दास, राजेश टेकरीवाल, किशुन साह, प्रेम शेखर झा, सिद्धांत शंकर झा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










