पीडीजे को अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी विदाई

Published at :01 Apr 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
पीडीजे को अधिवक्ताओं ने दी भावभीनी विदाई

क ोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामनरेश मिश्रा को अधिवक्ताओं द्वारा सेवानिवृत्ति पर भाव भावभीनी विदाई दी गयी. अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संघ भवन में अधिवक्ताओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर सेवानिवृत्त पीडीजे रामनरेश मिश्रा ने कहा […]

विज्ञापन

क ोर्ट प्रतिनिधि, गोड्डा गोड्डा न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामनरेश मिश्रा को अधिवक्ताओं द्वारा सेवानिवृत्ति पर भाव भावभीनी विदाई दी गयी. अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संघ भवन में अधिवक्ताओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर सेवानिवृत्त पीडीजे रामनरेश मिश्रा ने कहा कि किसी भी सेवा में योगदान की तिथि को ही विदाई की तिथि जुड़ जाती है. न्यायिक सेवा में मोतिहारी न्याय मंडल में योगदान किया व गोड्डा से सेवानिवृत्त हो रहा हूं. हमेशा ही सेवा अवधि में अंतरात्मा की आवाज पर सेवाभाव करने की कोशिश की. मेरे कार्य से किसी को तकलीफ पहंुचे मैंने कभी इसका प्रयास नहीं किया. समय समय पर ईश्वर से मिली शक्ति के द्वारा ही कार्य संपादन करते में मैं सफल रहा. अधिवक्ता संघ की तरफ से अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह मोमंेटो एवं अनंत नारायण दुबे द्वारा विदाई पत्र पीडीजे श्री मिश्रा को भेंट किया गया. मौके पर वरीय अधिवक्ता क्र ांतिधर सहाय, सुशील कुमार झा, वनमाली झा, कैलाशपति साह, सुधीर कुमार पाठक व सीताराम यादव ने भी अपने विचारों को रखा. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चंद्र झा के द्वारा किया गया. मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी सहित अधिवक्ता संघ के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे. मंगलवार 31 मार्च को पीडीजे श्री मिश्रा को अंतिम कार्य दिवस था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola