गोड्डा में 3.14 करोड़ की धोखाधड़ी !

Updated at :23 Aug 2013 3:33 AM
विज्ञापन
गोड्डा में 3.14 करोड़ की धोखाधड़ी !

गोड्डा : कोलकाता के व्यवसायी दिनेश अग्रवाल ने 3,14,77,000 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगते हुए गोड्डा आइसीआइसीआइ ब्रांच के पूर्व मैनेजर रवि शर्मा समेत छह लोगों पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसमें पूर्व मैनेजर श्री शर्मा सहित कंपनी की डिप्टी मैनेजर अनुपमा राज, एजेंट सरोज झा, विश्वजीत, कंप्यूटर संचालक संजीव व […]

विज्ञापन

गोड्डा : कोलकाता के व्यवसायी दिनेश अग्रवाल ने 3,14,77,000 रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगते हुए गोड्डा आइसीआइसीआइ ब्रांच के पूर्व मैनेजर रवि शर्मा समेत छह लोगों पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है.

इसमें पूर्व मैनेजर श्री शर्मा सहित कंपनी की डिप्टी मैनेजर अनुपमा राज, एजेंट सरोज झा, विश्वजीत, कंप्यूटर संचालक संजीव ऋषिकेश का आरोपित बनाया गया है.

टारगेट पूरा करने के लिए दिया था लालच : कोलकाता के व्यवसायी श्री अग्रवाल ने प्राथमिकी में बताया कि उनके दूर के रिश्तेदार गणोश अग्रवाल मनीष अग्रवाल के माध्यम से गोड्डा आइसीआइसीआइ बैंक शाखा के पूर्व मैनेजर रवि शर्मा एजेंट सरोज झा से भेंट हुई.

इस दौरान पूर्व मैनेजर के साथ विश्वजीत सरोज झा भी थे. उन्होंने श्री अग्रवाल के व्यवसायिक सेंटर सेंट्रल ऐवेन्यू पर मिलकर बैंक में प्रोमोशन के लिए मदद करने के लिए अकाउंट खोल कर जमा कराने की अपील की. कंपनी के मैनेजर ने ट्रांजेक्शन का टारगेट पूरा करने के लिए प्रीविलेज अकाउंट खोल कर काम करने का लालच दिया.

उन्होंने कहा : कंपनी के माध्यम से आपका अकाउंट बैंक में खोला जायेगा. व्यापार आदि में सुविधा होगी और इसके एवज में कोई भी सरचार्ज भी नहीं लगेगा. इसी बात को लेकर कोलकाता के व्यवसायी मदद के लिए तैयार हो गये. कोलकाता गये बैंक के मैनेजर सहकर्मियों द्वारा चेक पर हस्ताक्षर कराकर मई जून माह में ही ले आये.

जब जून माह में अकाउंट में ट्रांसफर करने के बाद चार लाख का सरचार्ज लगा, तो बैंक मैनेजर से संपर्क कर सरचार्ज लगने का कारण पूछा. इस पर आरोपी मैनेजर ने सरचार्ज को वापस कराने की बात कही. पुन: नामजदों ने कोलकाता जाकर खोले गये अकाउंट में लगातार ट्रांजक्शन करने की सलाह दी. साथ ही कहा कि उनका प्रोमोशन हो गया है उनके जाने के बाद कंपनी की डिप्टी मैनेजर अनुपमा उनका काम करते रहेगी. साथ ही सरोज झा को भी उससे लाइनअप होने की बात कही.

व्यवसायी श्री अग्रवाल ने जब इस मामले में एक बार फोन करके लगे सरचार्ज को हटाने की बात कही, तो पूर्व मैनेजर ने कंपनी के एजेंट सरोज झा से मिलकर समस्या को खत्म कर देने का आश्वासन दिया. शक होने पर भुक्तभोगी व्यवसायी गोड्डा आकर अपने अकाउंट का पड़ताल की, तो देख कर वे दंग रह गये.

उन्होंने पाया कि आरोपियों द्वारा कुल रकम को आपस में मिल कर यूनियन बैंक ओवरसीज बैंक में जमा करा दिया गया है. वहीं दिये गये चेक में भी हेराफेरी राशि हड़प ली गयी है. मामले को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 428/13 के तहत पूर्व मैनेजर रवि शर्मा, डिप्टी मैनेजर अनुपमा राज, कर्मी विश्वजीत, सरोज झा कंप्यूटर संचालक ऋषिकेश संजीव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola