मारपीट में महिला घायल, एफआइआर

ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के मालप्रतापपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें एक महिला जख्मी हो गयी. घटना सोमवार की सुबह की है. मारपीट की घटना में 35 वर्षीय लुकिया गंभीर रूप से घायल हो गयी. उनका इलाज ठाकुरदेवी रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. घायल के पति मो इलियास […]
ठाकुरगंगटी : थाना क्षेत्र के मालप्रतापपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें एक महिला जख्मी हो गयी. घटना सोमवार की सुबह की है. मारपीट की घटना में 35 वर्षीय लुकिया गंभीर रूप से घायल हो गयी.
उनका इलाज ठाकुरदेवी रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है. घायल के पति मो इलियास ने बताया कि घर से सटी गली में उनकी छोटी बच्ची के शौच क रने के बाद आपस में विवाद हो गया. इसमें पड़ोसी मो मजीद, मो अखलाव व बीबी मीरिया ने लाठी से प्रहार कर महिला जख्मी हो गयी. मारपीट की सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गयी है. महिला के सिर में गंभीर चोटें आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










