पीटी में आरक्षण खत्म करने के विरोध में किया प्रदर्शन

भभुआ (कार्यालय) : उच्च न्यायालय द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण खत्म किये जाने के विरोध में कल्याण एवं अल्पसंख्यक छात्रावास के छात्रों ने प्रदर्शन निकाला शहर का भ्रमण करते हुए सैकड़ों की संख्या में छात्र जैसे ही समाहरणालय गेट पर पहुंचे समाहरणालय गेट का ताला बंद देख गेट का दरवाजा झकझोरने लगे छात्रों द्वारा गेट […]
भभुआ (कार्यालय) : उच्च न्यायालय द्वारा प्रारंभिक परीक्षा में आरक्षण खत्म किये जाने के विरोध में कल्याण एवं अल्पसंख्यक छात्रावास के छात्रों ने प्रदर्शन निकाला शहर का भ्रमण करते हुए सैकड़ों की संख्या में छात्र जैसे ही समाहरणालय गेट पर पहुंचे समाहरणालय गेट का ताला बंद देख गेट का दरवाजा झकझोरने लगे छात्रों द्वारा गेट को झकझोरे जाने से समाहरणालय गेट का ताला टुट गया और छात्र समाहरणालय में प्रवेश कर गये वहॉ मौजूद पुलिस कर्मी छात्रों को रोकने का प्रयास किया इस बीच छात्रों और पुलिस के बीच खूब जोर जबरदस्ती हुई बाद में किसी तरह छात्रों को समझाया गया और उनका मांग पत्र लेकर समाहरणालय से बाहर निकाला गया.
छात्र जैसे ही प्रदर्शन लेकर समाहरणालय पहुंचे वहॉ पहले से राजद का धरना चल रहा था छात्रों द्वारा अचानक समाहरणालय का गेट तोड़े जाने एवं उत्पन्न अराजक स्थिति से राजद के धरना स्थल पर भी अफरा तफरी मच गयी.
राजद के मंच संचालक ने कहा कि राजद समर्थक कृपया किनारे हो जायें छात्रों का आंदोलन अलग है वहीं अफरा तफरी मचने से धरने पर बैठे कई लोग इधर उधर भागने लगे बाद में किसी तरह से एक बार फिर धरना का कार्यक्रम शुरू हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










