मेहरमा में वज्रपात से दो की मौत

मेहरमा (गोड्डा) : प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अलग–अलग स्थानों में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. खेत में काम करने के दौरान शुक्रवार को बलबड्डा थाना क्षेत्र के बलबड्डा गांव में जगन्नाथ तांती (55) तथा शनिवार को अमौर पंचायत के खिरोंधा गांव में शिवनारायण ठाकुर (65) की मौत वज्रपात से […]
मेहरमा (गोड्डा) : प्रखंड क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अलग–अलग स्थानों में वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गयी. खेत में काम करने के दौरान शुक्रवार को बलबड्डा थाना क्षेत्र के बलबड्डा गांव में जगन्नाथ तांती (55) तथा शनिवार को अमौर पंचायत के खिरोंधा गांव में शिवनारायण ठाकुर (65) की मौत वज्रपात से हो गयी.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को घर से निकले जगन्नाथ तांती का शव शनिवार को घरवालों ने गांव के बहियार के पास मिला. इधर, उनके परिजन देर रात तक वापस घर नहीं लौटने पर लगातार खोजबीन करते रहे. शनिवार की सुबह बलबड्डा बहियार में लोगों ने लाश को खेत में देख कर इसकी सूचना दी.
पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद बेलबड्डा थाना प्रभारी अनिल झा ने लाश की वज्रपात से मौत होने की पुष्टि की. वहीं अमौर पंचायत के खिरोंधा गांव में खेत में काम कर रहे शिवनारायण ठाकुर पर वज्रपात हो गया. इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. मामले में बीडीओ प्रदीप भगत ने मृतक के परिवार को आपदा राहत के तहत मुआवजे के तौर पर राशि देने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










