अमरेश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी, शिव बरात आज

Published at :17 Feb 2015 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
अमरेश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी, शिव बरात आज

गाजे-बाजे के साथ निकलेगी भोले शंकर की बारात गोड्डा : सदर प्रखंड के अमरपुर गांव के अमरेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गयी है. नवनिर्मित मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पूजा समिति सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की रात शिव बरात गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण […]

विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ निकलेगी भोले शंकर की बारात
गोड्डा : सदर प्रखंड के अमरपुर गांव के अमरेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी कर ली गयी है. नवनिर्मित मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पूजा समिति सदस्यों ने बताया कि मंगलवार की रात शिव बरात गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण करेगी.
बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला का आयोजन होगा. इस मेले में संताली नृत्य, झूमर आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति आदिवासी कलाकारों द्वारा किया जायेगा. गुरुवार को भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. इस दौरान जन कल्याण समिति के निर्मल कुमार मंडल, कुणाल मंडल, दयानंद, पवन, गौतम, केदार, युधिष्ठिर, विजय मंडल, प्रीतम, अजय ठाकुर आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola