ओके::बसंतराय के तीन केंद्रों पर होगी मैट्रिक व इंटर की परीक्षा

बसंतराय. प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर आज से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू होगी. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक डॉ नजीरउद्दीन ने बताया कि इस केंद्र में मैट्रिक के 531 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. वहीं उच्च विद्यालय बसंतराय में मैट्रिक में 488 व इंटर आइए,आइ कॉम व आइएससी मिला कर 961 […]
बसंतराय. प्रखंड क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर आज से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू होगी. मौलाना अब्दुल कलाम आजाद महाविद्यालय के केंद्राधीक्षक डॉ नजीरउद्दीन ने बताया कि इस केंद्र में मैट्रिक के 531 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. वहीं उच्च विद्यालय बसंतराय में मैट्रिक में 488 व इंटर आइए,आइ कॉम व आइएससी मिला कर 961 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे. मध्य विद्यालय बसंतराय में इंटर की परीक्षा में कुल 1023 परीक्षार्थी भाग लेंगे. मवि बसंतराय के केंद्राधीक्षक बीइइओ मो रफीक आलम को बनाया गया है. वहीं उमवि बसंतराय के प्रभारी प्राचार्य खालिद अशफाक को केंद्राधीक्षक बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










