ओके::मेहरमा अंचल नाजिर पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

-सेवानिवृत्त महिला चौकीदार मोसमात रूकमनी ने लगाया आरोप-सीओ राजीव कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की- पेंशन दिलाने को लेकर लिया था पैसा- परेशान होकर महिला चौकीदार ने सीओ से की शिकायत- भ्रष्टाचार रोकने में प्रखंड प्रशासन विफलप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा थाना क्षेत्र की सेवानिवृत्त महिला चौकीदार मोसमात रूकमनी ने मेहरमा अंचल के नाजिर दिनेश […]
-सेवानिवृत्त महिला चौकीदार मोसमात रूकमनी ने लगाया आरोप-सीओ राजीव कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की- पेंशन दिलाने को लेकर लिया था पैसा- परेशान होकर महिला चौकीदार ने सीओ से की शिकायत- भ्रष्टाचार रोकने में प्रखंड प्रशासन विफलप्रतिनिधि, मेहरमामेहरमा थाना क्षेत्र की सेवानिवृत्त महिला चौकीदार मोसमात रूकमनी ने मेहरमा अंचल के नाजिर दिनेश रजक पर 70 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है. इस बाबत सेवानिवृत्त चौकीदार ने शुक्रवार को सीओ राजीव कु मार को आवेदन भी दिया है. उन्होंने नाजिर पर कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में लिखा गया है कि वर्ष 2014 के अगस्त माह में मोसमात रूकमनी चौकीदार पद से सेवानिवृत्त हुई थी. अंचल नाजिर द्वारा महिला चौकीदार से सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले पेंशन लाभ के अलावा पेंशन शुरू कराने का वादा कर 70 हजार की राशि बतौर रिश्वत मांगी. चौकीदार मोसमात ने उक्त राशि अंचल नाजिर को दे दी. इसके बाद फिर पेंशन दिलाने की मांग को लेकर सेवानिवृत्त चौकीदार पुन: अंचल नाजिर से मिलने गयी. अंचल नाजिर ने फिर से 15 हजार और रिश्वत की मांग की. इस बात से क्षुब्ध मोसमात रूकमनी देवी ने सीओ को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. —————————-” अंचल नाजिर से स्पष्टीकरण पूछा गया है. वरीय पदाधिकारी को मामले की जानकारी दी गयी है. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.”-राजीव कुमार, सीओ मेहरमा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










