नये कबड्डी संघ का गठन खिलाडि़यों को दिग्भ्रमित करने का प्रयास : शक्ति

नगर प्रतिनिधि,गोड्डा गोड्डा जिला कबड्डी संघ के सचिव शक्ति कुमार ने कहा कि गत दिनों नव गठित कबड्डी एसोिएसशन कबड्डी खिलाडि़यों को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहा है. वर्तमान में एक कबड्डी संघ जो भारतीय नेशनल कबड्डी संघ सह ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है, जो सुचारु रूप से चल रही है. इसके बावजूद […]
नगर प्रतिनिधि,गोड्डा गोड्डा जिला कबड्डी संघ के सचिव शक्ति कुमार ने कहा कि गत दिनों नव गठित कबड्डी एसोिएसशन कबड्डी खिलाडि़यों को दिग्भ्रमित करने का कार्य कर रहा है. वर्तमान में एक कबड्डी संघ जो भारतीय नेशनल कबड्डी संघ सह ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है, जो सुचारु रूप से चल रही है. इसके बावजूद नये कबड्डी संघ का गठन महज खिलाडि़यों क ो दिग्भ्रमित करने का प्रयास है. जो भविष्य में नवगठित संघ द्वारा आयोजित किसी भी खेलों के ऊपर प्रश्न चिह्न खड़ा किया जा सकता है. क्यांेकि यह न तो नेशनल फेडरेशन तथा न ही यह ओलंपिक संघ से मान्यता प्राप्त है.बॉक्स मेंपुरानी कबड्डी संघ चला रही थी दुकानदारी : हरीशझारखंड राज्य कबड्डी संघ के राज्य कोषाध्यक्ष हरीश सिंह ने कहा कि पुरानी कबड्डी संघ राज्य में दुकानदारी चला रही थी. विश्व कबड्डी संघ से मान्यता प्राप्त भारतीय कबड्डी संघ से संबंधित झारखंड राज्य कबड्डी संघ है. सोसाइटी एक्ट व खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त झारखंड राज्य कबड्डी संघ है. इससे गोड्डा जिला कबड्डी संघ से संबंधित है.—————————कोई संघ खिलाड़ी को नहीं कर सकती दिग्भ्रमित : अरुण जिला कबड्डी संघ के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार साह ने कहा कि कोई भी संघ किसी भी खिलाड़ी को दिग्भ्रमित नहीं कर सकती है. एक ही खेल के कई संघ इसी राज्य में चल रहा है. इस तरह का कोई आरोप किसी संघ द्वारा लगाया जाना बेबुनियाद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










