ओके::मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर डीइओ ने की केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक

नगर प्रतिनिधि, गोड्डा प्लस टू विद्यालय के सभागार में सोमवार को डीइओ महीप सिंह ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. डीइओ श्री सिंह ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी. परीक्षा केंद्रों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच व डेक्स का […]
नगर प्रतिनिधि, गोड्डा प्लस टू विद्यालय के सभागार में सोमवार को डीइओ महीप सिंह ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों के साथ बैठक की. डीइओ श्री सिंह ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी. परीक्षा केंद्रों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच व डेक्स का इंतजाम करने का निर्देश सभी केंद्राधीक्षकों को दिया गया है. परीक्षा के संचालन के लिए वीक्षकों की डिमांड डीएसइ व बीइइओ से करनी है. केंद्रों में सभी परीक्षार्थियों को जांच के बाद केंद्र में प्रवेश कराने का निर्देश दिया गया है. सभी परीक्षार्थियों क ो अनिवार्य रूप से परिचय पत्र लाने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा केंद्र मंे किसी भी सूरत में मोबाइल के साथ प्रवेश नहीं करने का निर्देश सभी केंद्राधीक्षकों को दिया गया है. डीइओ श्री सिंह ने बताया कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में करीब 15 हजार व इंटर की परीक्षा में सात हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे. इस दौरान केंद्राधीक्षक माधवचंद्र चौधरी, महेश्वर प्रसाद मंडल सहित 23 कें द्राधीक्षक शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










