ओके::आग से झुलस कर युवक की मौत

Published at :09 Feb 2015 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::आग से झुलस कर युवक की मौत

-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा-मृतक के परिजनों का बयान लियातसवीर:14 शव का पंचनामा तैयारी करती पुलिसप्रतिनिधि, गोड्डापोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में रविवार की देर रात राजेश कुमार राय (16 वर्ष) आग से बुरी तरह झुलस गया. युवक रविवार देर रात बरतन में रखे अंगेठी में आग ताप […]

विज्ञापन

-पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा-मृतक के परिजनों का बयान लियातसवीर:14 शव का पंचनामा तैयारी करती पुलिसप्रतिनिधि, गोड्डापोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में रविवार की देर रात राजेश कुमार राय (16 वर्ष) आग से बुरी तरह झुलस गया. युवक रविवार देर रात बरतन में रखे अंगेठी में आग ताप रहा था. इसी दौरान वह आग की चपेट में आ गया. परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया. सोमवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. परिजनों ने बताया कि घर में कोई नहीं था. पत्नी रविवार को रघुनाथपुर हाट गयी थी. इसी दौरान घटना घटी. मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृत युवक के परिजनों का फर्द बयान लिया. पोड़ैयाहाट थाने को संबंधित मामले से अवगत कराया गया है. ……………………………………………………..विष पान करने से युवती की मौत गोड्डा. महगामा थाना क्षेत्र के महगामा बाजार के बैजनाथ ब्रह्म की 14 वर्षीय पुत्री ने रविवार को विष पान कर लिया. परिजनों ने आनन-फानन में युवती को सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.मृतका इंटर की छात्रा थी. हालांकि अब तक विष पान करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. नगर थाना की पुलिस ने मृत युवती के पिता से फर्द बयान लेकर महगामा थाना को सूचित कर दिया है. परिजनों ने पुलिस को बताया गया कि देर रात जहर खाने के बाद जब युवती की हालत खराब होने लगी तो इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola