अेाके::फुटबॉल टूर्नामेंट में तमाशाचक ने पथरगामा को एक गोल से हराया

–विधायक रघुनंदन मंडल ने किया विजेता टीम को पुरस्कृतप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के पिपरा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया. फाइनल मुकाबले में तमाशाचक ने कड़ा संघर्ष करते हुए एक गोल से पथरगामा टीम को हरा दिया. विधायक रघुनंदन मंडल ने विजेता टीम तमाशाचक को 20 हजार नकद का पुरस्कार […]
–विधायक रघुनंदन मंडल ने किया विजेता टीम को पुरस्कृतप्रतिनिधि, पथरगामाप्रखंड के पिपरा मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हो गया. फाइनल मुकाबले में तमाशाचक ने कड़ा संघर्ष करते हुए एक गोल से पथरगामा टीम को हरा दिया. विधायक रघुनंदन मंडल ने विजेता टीम तमाशाचक को 20 हजार नकद का पुरस्कार दिया. वहीं जिप सदस्य ने उप विजेता टीम पथरगामा को 15 हजार नकद पुरस्कार दिया. टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही टीम कस्तूरिया को पांच हजार व चौथे स्थान पर रही टीम नीमावरण को चार हजार का नकद पुरस्कार दिया गया. मौके पर सुभाष स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष भानु प्रताप महतो, प्रमुख अजय भगत, क्लब सचिव रिंकू महतो, पितांबर पांडेय, नरसिंह भगत, रामस्वरूप पंडित आदि मौजूद थे.————————————————————–तस्वीर: 22 विधायक पुरस्कार बांटते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










