सुंदरपहाड़ी थाना में दुष्कर्म का दो मामला दर्ज

Published at :23 Jan 2015 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
सुंदरपहाड़ी थाना में दुष्कर्म का दो मामला दर्ज

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना में दुष्कर्म की दो प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक नाबालिग व एक विवाहिता के साथ दुष्क र्म की प्राथमिकी सुंदरपहाडी थाना ने दर्ज किया है. थाना क्षेत्र के गोराडिह गांव में 12 वर्षीय नाबालिग को युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में गांव के ही […]

विज्ञापन

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी थाना में दुष्कर्म की दो प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. एक नाबालिग व एक विवाहिता के साथ दुष्क र्म की प्राथमिकी सुंदरपहाडी थाना ने दर्ज किया है. थाना क्षेत्र के गोराडिह गांव में 12 वर्षीय नाबालिग को युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इस संबंध में गांव के ही मुनेश्वर टुडू के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. हालांकि युवक पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है.

वहीं दूसरा मामला तिलाबाद पंचायत का है. शादीशुदा 20 वर्षीय महिला के साथ गांव के प्रदीप टुडू ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मामला दर्ज किये जाने के बाद ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दुष्कर्म की दोनों घटना के बाद गांव में पंचायती करने का प्रयास किया गया था. लेकिन पंचायती विफल होने के बाद थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया. पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola