बांग्लादेशी बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंपा

Published at :23 Jan 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेशी बच्चे को बाल कल्याण समिति को सौंपा

यूपी के मुरादाबाद लाया गया था 13 वर्षीय मो जुबेरप्रतिनिधि, गोड्डा13 वर्षीय मो जुबेर को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया. मो जुबेर को यूपी के मुरादाबाद से गोड्डा के धमड़ी बाजार से प्रीतम कुमार आर्य ने लाया था. प्रीतम को मो जुबेर मुरादाबाद स्टेशन पर बुखार से पीडि़त […]

विज्ञापन

यूपी के मुरादाबाद लाया गया था 13 वर्षीय मो जुबेरप्रतिनिधि, गोड्डा13 वर्षीय मो जुबेर को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया. मो जुबेर को यूपी के मुरादाबाद से गोड्डा के धमड़ी बाजार से प्रीतम कुमार आर्य ने लाया था. प्रीतम को मो जुबेर मुरादाबाद स्टेशन पर बुखार से पीडि़त मिला था. मो जुबेर बांग्लादेश के टैंगनाव जिले का रहनेवाला है. बांग्लादेश के एक दलाल शब्बीर ने उसे यूपी लाया था. यहां मुरादाबाद के एक सेठ के पास उसे बेच दिया गया था.जुबेर ने बताया कि उसके पिता का नाम मो अजीरन है. सेठ के घर प्रताड़ना से तंग आ गया था और भाग कर मुरादाबाद के स्टेशन पर पानी बेचकर अपना गुजारा कर रहा था. इस बीच प्रीतम की नजर उस पर पड़ी. अब जुबेर अपने घर बांग्लादेश जाना चाहता है. इसके लिये लंबी प्रक्रिया है. इसीलिए चाइल्ड वेलफेयर समिति को मो जुबेर को सौंप दिया गया है. इधर समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी रीतेश कुमार व राजेश कुमार ने बताया कि यह मामला दूसरे देश अधीन है. यह लंबी व जटिल प्रक्रिया है. इसीलिए बच्चें को तत्काल प्रीतम कुमार आर्य के संरक्षण में है……….तसवीर: 22 बाल कल्याण समिति में मौजूद बच्चा व जानकारी देते कमेटी के सदस्य

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola