ओके::फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बड़ा भोड़ाय ने बरहरवा पतना को एक गोल से हराया

Published at :21 Jan 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में बड़ा भोड़ाय ने बरहरवा पतना को एक गोल से हराया

-विजेता टीम को इसीएल के सीजीएम अखिलेश पांडेय ने 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया-वहीं द्वितीय पुरस्कार उप विजेता टीम बरहरवा पतना को दिया गया प्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड के चितरकोठी मैदान में ब्लैक डायमंड क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बड़ा भेड़ाय ने बरहरवा पतना की टीम को एक गोल से […]

विज्ञापन

-विजेता टीम को इसीएल के सीजीएम अखिलेश पांडेय ने 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया-वहीं द्वितीय पुरस्कार उप विजेता टीम बरहरवा पतना को दिया गया प्रतिनिधि, बोआरीजोरप्रखंड के चितरकोठी मैदान में ब्लैक डायमंड क्लब की ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बड़ा भेड़ाय ने बरहरवा पतना की टीम को एक गोल से हरा दिया. विजेता टीम बड़ा भोड़ाय को इसीएल के सीजीएम अखिलेश पांडेय ने 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया. वहीं द्वितीय पुरस्कार उप विजेता टीम बरहरवा टीम को ललमटिया थाना प्रभारी बुधराम उरांव के हाथों प्रदान किया गया. उप विजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया. इस दौरान सीजीएम श्री पांडेय ने खिलाडि़यों तथा जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि यहां खेल के पर्याप्त अवसर हैं. उन्होंने कहा कि खिलाडि़यों में खेल भावना का होना जरूरी है. बताया कि फुटबॉल खेलने से खिलाड़ी स्वस्थ रहते हैं. खेल में हार-जीत लगी रहती है. खिलाडि़यों को और भी मेहनत करने की नसीहत दी. मौके पर क्लब के अध्यक्ष ताला मरांडी, उपाध्यक्ष होपन टुडू, सचिव सेठलाल सोरेन आदि मौजूद थे. —————————————तसवीर:29 में पुरस्कार देते सीजीएम, 30 में खेलते फुटबॉल खिलाड़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola