अमरपुर में होगी शिवलिंग की स्थापना

Published at :21 Jan 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
अमरपुर में होगी शिवलिंग की स्थापना

-108 महिलाओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा-गाजे बाजे के साथ जयकारों से हुआ गुंजायमानतस्वीर : 06 एंव 07 में कलश शोभा यात्रा की, 08 ढोल नगाड़े के साथ भक्त, 09 यात्रा में शामिल जजमान व अन्य नगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर प्रखंड के पथरा क्षेत्र के अमरपुर गांव में बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. अमरपुर गांव […]

विज्ञापन

-108 महिलाओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा-गाजे बाजे के साथ जयकारों से हुआ गुंजायमानतस्वीर : 06 एंव 07 में कलश शोभा यात्रा की, 08 ढोल नगाड़े के साथ भक्त, 09 यात्रा में शामिल जजमान व अन्य नगर प्रतिनिधि,गोड्डासदर प्रखंड के पथरा क्षेत्र के अमरपुर गांव में बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. अमरपुर गांव में शिवलिंग व माता पार्वती की स्थापना को लेकर 108 महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाल कर पूरे नगर का परिभ्रमण किया गया. इस दौरान गाजे बाजे के साथ जुटे श्रद्धालुओं के जयकारों से गुंजायमान रहा. कलश शोभा यात्रा व बसंती आगमन में भक्तों के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया है. …………………………………..मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित अमरपुर के बड़े तालाब से महिला श्रद्धालुओं द्वारा कलश में जल भर कर वापस जयकारों के बीच कार्यक्रम स्थल पहुंचा गया. यहां मुख्य पुरोहित पंडित काशीनाथ मिश्र, सहयोगी पंडित महेश्वर झा, पंडित कालिकांत मिश्र, पंडित महेश्वर झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंडप स्थापन व कलश का स्थापना किया गया. …………………………………..23 को प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा जन कल्याण समिति और समस्त ग्रामवासी की ओर से 23 जनवरी को शिवलिंग की स्थापना एवं माता पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा, पूजन, हवन व पाला कीर्तन होगा. समिति सदस्यों ने बताया कि 22 जनवरी को जलाधिवास, अन्नाधिवास व पूजन कार्यक्रम रखा गया है. इस दौरान अभिमन्यु मंडल, युधिकिर मंडल, निर्मल कुमार, दयानंद, पवन दास, फोटो देवी, प्रेमलाल ठाकुर, हरि प्रसाद, बादल, कुणाल, सीमा देवी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola