शिक्षिका व बच्चों ने लिया पौधरोपन का संकल्प

तस्वीर : 02 पौधा लगाने का संकल्प लेते बच्चे व शिक्षिकाएंनगर प्रतिनिधि,गोड्डामंगलवार को शहर के चपरासी मुहल्ला के प्ले स्कूल के शिक्षिकाओं व बच्चों द्वारा पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया. इस दौरान बच्चों द्वारा महात्मा गांधी प्रतिमा परिसर के अलावा स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया. प्राचार्य रूबी आजाद ने कहा कि पर्यावरण की […]
तस्वीर : 02 पौधा लगाने का संकल्प लेते बच्चे व शिक्षिकाएंनगर प्रतिनिधि,गोड्डामंगलवार को शहर के चपरासी मुहल्ला के प्ले स्कूल के शिक्षिकाओं व बच्चों द्वारा पौधरोपण करने का संकल्प लिया गया. इस दौरान बच्चों द्वारा महात्मा गांधी प्रतिमा परिसर के अलावा स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया. प्राचार्य रूबी आजाद ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए बच्चों को बचपन से ही पौधा लगाने की आदत डाली जा रही है. उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ जीवन में बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है. बच्चों में शुरू से ही अगर ऐसे कार्यों को करने के लिए जिज्ञासा रहेगी तो आने वाले समय में पर्यावरण के लिए बेहतर रहेगा. इसके अलावा बच्चों को साफ -सफाई के लिए जागरूक किया गया. इस दौरान शिक्षिका डिंपल मिश्रा,बेबी प्रसाद, अफसाना, मनीषा चौधरी, जूही, प्रियंका, श्रेया, नीरज सिंह, फैजल सलाम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










