छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही रघुवर सरकार : हेमंत

Published at :21 Jan 2015 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही रघुवर सरकार : हेमंत

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा : -जे-टेट सफल अभ्यर्थियों को स्थानीयता के आधार पर प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है-सरकार के पास न तो कोई नीति है और न तो सिद्धांत- भूमि अधिग्रहण डील को समाप्त कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है भाजपा सरकार प्रतिनिधि, महगामापूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन […]

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा : -जे-टेट सफल अभ्यर्थियों को स्थानीयता के आधार पर प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है-सरकार के पास न तो कोई नीति है और न तो सिद्धांत- भूमि अधिग्रहण डील को समाप्त कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाना चाहती है भाजपा सरकार प्रतिनिधि, महगामापूर्व मुख्यमंत्री और राज्य में विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा सरकार जान बूझ कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. जे-टेट सफल अभ्यर्थियों को स्थानीयता के आधार पर प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है. सरकार को अपनी नीति स्पष्ट करने की जरूरत है. वे महगामा के एक्सपर्ट हॉस्टल में मंगलवार को प्रेस से बात कर रहे थे. श्री सोरेन ने कहा कि रघुवर सरकार राज्य में आदिवासी व मूलवासी को लड़ाने का काम कर रही है. सरकार के पास न तो कोई नीति है और न कोई सिद्धांत. जनता को झूठ बोलकर दिग्भ्रमित किया जा रहा है. पूर्व सीएम ने भूमि अधिग्रहण के मसले पर कहा कि भाजपा सरकार द्वारा बड़े-बड़े उद्योगपति को लाभ पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण बिल समाप्त किया जा रहा है. सरकार भारत को चीन बनाने के चक्कर में लगी हुई है. श्री सोरेन ने सरकार पर कैबिनेट विस्तार नहीं करने को लेकर कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बाद भी निर्णय नहीं ले पा रही है. पूर्व में अर्जुन मंुडा व बाबूलाल सरकार के कार्यकाल में भी ऐसी ही स्थिति थी. श्री सोरेन बरहेट में बैठक के बाद यहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे थे. इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ कय्यूम अंसारी, पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम, बाबूजी टुडू, मिस्त्री मरांडी, मरियानुस मरांडी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola