एसबीआइ गोपीचक में धन-जन योजना के तहत खाता खोलने में पिछड़ा

बसंतराय. बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के एसबीआइ गोपीचक में धन-जन योजना के तहत खाता नहीं खुल पा रहा है. जानकारी के अनुसार एसबीआइ गोपीचक में चार माह के दौरान मात्र 125 ही खाता खुल पाया है. एसबीआइ गोपीचक के अंतर्गत पांच पंचायतों में कै थिया, बेलडीहा, के वा, राहा, धपरा आता है. इन पंचायत क्षेत्रों में […]
बसंतराय. बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के एसबीआइ गोपीचक में धन-जन योजना के तहत खाता नहीं खुल पा रहा है. जानकारी के अनुसार एसबीआइ गोपीचक में चार माह के दौरान मात्र 125 ही खाता खुल पाया है. एसबीआइ गोपीचक के अंतर्गत पांच पंचायतों में कै थिया, बेलडीहा, के वा, राहा, धपरा आता है. इन पंचायत क्षेत्रों में लाभुकों की आबादी भी अधिक है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि धन-जन योजना के तहत लाभुकों का खाता खुलवाने की दिशा में बैंक ध्यान नहीं दे रही है.
जबकि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि जन-धन योजना के तहत बैंक के अंतर्गत आने वाले पंचायतों में संबंधित लाभुकों का खाता हर हाल में खोला जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










