जहर युक्त लाई खाने से आठ मवेशियों की मौत

-मामला नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी मुहल्ले कीलाई में मिलाकर पशुओं को खिलाया जहरपांच बकरी, दो कुता व एक सुअर की हुई मौततसवीर:01 मृत मवेशियों के साथ परिजन प्रतिनिधि, गोड्डानगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर मुहल्ले में शुक्रवार क ी सुबह जहर युक्त लाई खाने से आठ मवेशियों की मौत हो गयी. इस घटना में मुहल्ले […]
-मामला नगर थाना क्षेत्र के गोढ़ी मुहल्ले कीलाई में मिलाकर पशुओं को खिलाया जहरपांच बकरी, दो कुता व एक सुअर की हुई मौततसवीर:01 मृत मवेशियों के साथ परिजन प्रतिनिधि, गोड्डानगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर मुहल्ले में शुक्रवार क ी सुबह जहर युक्त लाई खाने से आठ मवेशियों की मौत हो गयी. इस घटना में मुहल्ले के श्रीपति यादव की पांच बकरियों की मौत हो गयी. वहीं दो कुत्ते व एक सुअर की मौत हो गयी. घटना के बाद इसकी सूचना श्रीपति यादव ने मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी.क्या है मामलामामले को लेकर बताया जाता है कि श्रीपति यादव के घर से सटी पुलिया के पास जहर युक्त लाई के सेवन से बकरियों की हालत खराब हो गयी. इसके थोड़ी देर बाद ही बकरियों ने दम तोड़ दिया. वहीं जब जहर युक्त लाई का सेवन मुहल्ले के दो कुत्ते व एक सुअर ने भी किया तो वह भी बेहोश होकर सड़क पर ही गिर पड़े. थोड़ी बाद कुत्ता सहित सुअर की भी माौत हो गयी. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. जुटे मुहल्लेवासियों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने लाई में जहर डालकर सभी मवेशियों को खिला दिया जिससे सभी मवेशियों की मौत हो गयी. यह कारनामा किसका है इसका खुलासा नहीं हो पाया है. पीडि़तों ने जिला प्रशासन से मुआवजा की गुहार लगायी है.” मामले की जानकारी मिली है. पीडि़तों को मारे गये मवेशियों का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद मुआवजे के लिये अंचलाधिकारी को लिखा जायेगा.”-संजय कुमार,थाना प्रभारी,गोड्डा नगर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










