चिलौना गांव में 60 क्विंटल कोयला जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2015 11:08 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलौना गांव में पुलिस ने 60 क्विंटल कोयला जब्त किया है. प्रभारी थाना प्रभारी दिनेश चौधरी सहित एएसआइ रमन कुमार सिंह चिलौना गांव पहुंचे और कार्रवाई की. प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के बाद कोयले को जब्त नहीं किया गया था. बताया कि कोयला को […]
विज्ञापन
गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिलौना गांव में पुलिस ने 60 क्विंटल कोयला जब्त किया है. प्रभारी थाना प्रभारी दिनेश चौधरी सहित एएसआइ रमन कुमार सिंह चिलौना गांव पहुंचे और कार्रवाई की.
प्रभारी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के विरोध के बाद कोयले को जब्त नहीं किया गया था. बताया कि कोयला को साइकिल से मंगाया गया था. पुलिस को जब इस बात की भनक मिली तो कोयला जब्त करने पुलिस पहुंची थी. लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस वापस हो गयी थी.
ग्रामीणों के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि गांव के कुछ ग्रामीण ईंट भट्टे का कारोबार करते हैं. साइकिल से चोरी छिपे कोयला मंगाया जाता है. पुलिस के सख्ती बरतने से ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










