झारखंड आंदोलनकारियों को मिले सम्मान

गोड्डा. शहीद स्तंभ परिसर में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक प्रमंडलीय अध्यक्ष ऋषितोष कुमार झा काबुल की अध्यक्षता में हुई. श्री झा ने बताया कि पूर्व की सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं दिया है. नयी सरकार से मांग करते है कि 26 जनवरी के अवसर पर आयोग द्वारा चिह्नित किये गये झारखंड आंदोलनकारियों को […]
गोड्डा. शहीद स्तंभ परिसर में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक प्रमंडलीय अध्यक्ष ऋषितोष कुमार झा काबुल की अध्यक्षता में हुई. श्री झा ने बताया कि पूर्व की सरकार ने झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान नहीं दिया है. नयी सरकार से मांग करते है कि 26 जनवरी के अवसर पर आयोग द्वारा चिह्नित किये गये झारखंड आंदोलनकारियों को सरकार सम्मानित करे. इसके अलावा जिला स्तर, ब्लॉक स्तर पर आंदोलनकारियों को चिह्नित करने की दिशा में आयोग सरकार सहयोग करे. आंदोलनकारियों की मांग पूरी नहीं होती है तो सभी आंदोलनकारी 20 फरवरी से आमरण अनशन व भू:ख हड़ताल करने को बाध्य होंगे. मौके पर सुभाष मंडल, प्रो वीरेंद्र कुमार सिंह, नूर मोहम्मद, सफी उल्लाह अंसारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










