आपसी रंजिश में गुम्मा में मारपीट, पांच घायल

Published at :08 Jan 2015 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
आपसी रंजिश में गुम्मा में मारपीट, पांच घायल

पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गुम्मा गांव में आपसी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए है. मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है. आवेदन देकर घायलों को थाना द्वारा […]

विज्ञापन

पोड़ैयाहाट. पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के गुम्मा गांव में आपसी रंजिश में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए है. मामले को लेकर दोनों पक्ष की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया गया है. आवेदन देकर घायलों को थाना द्वारा इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.क्या है पूरा मामलाप्रथम पक्ष के शशिकांत यादव ने दिये आवेदन में पुलिस को बताया कि गांव में भवन निर्माण को लेकर बालू लाने नदी घाट गये थे. इसी दौरान गांव के ही रतन यादव, भवन यादव, नवीन यादव, रघु यादव व अन्य लोगों ने फरसा से मारपीट कर घायल कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष की झरनी देवीने थाना में आवेदन देकर पुलिस को बताया कि गांव के ही सिकं दर यादव, नागो यादव, दिवाकर यादव, विपिन यादव, अशोक यादव व अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया.—————————–”दोनों पक्षों की ओर से मारपीट के मामले को लेकर आवेदन दिया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.”-जेड अली,थाना प्रभारी पोड़ैयाहाट.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola