ओक::::स्वीप कार्यक्रम के तहत रन फॉर वोट कार्यक्रम 30 को

नगर प्रतिनिधि,गोड्डा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश कुमार शर्मा के निर्देश पर रन फॉर वोट कार्यक्रम का आयोजन 30 नवंबर को किया जायेगा. मीडिया कोषांग प्रभारी पदाधिकारी सह डीपीआरओ विकास हेंब्रम ने जानकारी में बताया कि मतदाता जागरूकता के लिये स्वीप कार्यक्रम के तहत रन फॉर वोट कार्यक्रम 30 नवंबर को आठ बजे सुबह […]
नगर प्रतिनिधि,गोड्डा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश कुमार शर्मा के निर्देश पर रन फॉर वोट कार्यक्रम का आयोजन 30 नवंबर को किया जायेगा. मीडिया कोषांग प्रभारी पदाधिकारी सह डीपीआरओ विकास हेंब्रम ने जानकारी में बताया कि मतदाता जागरूकता के लिये स्वीप कार्यक्रम के तहत रन फॉर वोट कार्यक्रम 30 नवंबर को आठ बजे सुबह गोड्डा महिला महाविद्यालय से प्रारंभ होगा. जो न्यू मार्केट चौक, हटिया चौक, राजकचहरी तालाब से होकर शिवपुर मंदिर रोड़ होते हुए गुलजार बाग, पोस्टऑफिस रोड के रास्ते गांधी मैदान पहुंचेगा. इसमें शहर के प्रबुद्धजन, नगर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभी वार्ड पार्षद, जिला के पत्रकार, वरीय नागरिक सम्मानित नागरिक, शिक्षक, पारा शिक्षक, छात्र-छात्राएं सहित एनजीओ के सदस्य शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










