ओके:::: आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किया परचा

Published at :27 Nov 2014 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके:::: आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किया परचा

नगर प्रतिनिधि, गोड्डाआसन्न विधान सभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को तीन विधान सभा सीटो के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. अनुमंडल कार्यालय परिसर के अनुमंडल द्वितीय न्यायालय कक्ष में 16-पोड़ैयाहाट विस सीट से आरओ सह डीसीएलआर चंद्रशेखर सिंह के समक्ष राजद प्रत्याशी संजय कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, गोड्डाआसन्न विधान सभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के तहत गुरुवार को तीन विधान सभा सीटो के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. अनुमंडल कार्यालय परिसर के अनुमंडल द्वितीय न्यायालय कक्ष में 16-पोड़ैयाहाट विस सीट से आरओ सह डीसीएलआर चंद्रशेखर सिंह के समक्ष राजद प्रत्याशी संजय कुमार सिंह, भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी उमेश मिश्रा व निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश मंडल ने परचा दाखिल किया. वहीं अनुमंडल कार्यालय कक्ष में 17- गोड्डा विस सीट से आरओ सह एसडीओ गोरांग महतो के समक्ष राजद के प्रत्याशी संजय प्रसाद यादव, भाजपा प्रत्याशी रघुनंदन मंडल व निर्दलीय प्रत्याशी हेमकांत मंडल ने परचा दाखिल किया गया. जबकि अनुमंडल कार्यालय सभा कक्ष में 18-महागामा विस के लिए आरओ सह डीएसओ एबीइ खालको के समक्ष शिवसेना के प्रत्याशी सरयू पंजियारा ने परचा दाखिल किया. ——————————नामांकन से जुड़ी खबर पीछे से भी..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola