ओके::स्वीप कार्यक्रम के तहत वाहनों पर चिपकाये गये स्टीकर

प्रतिनिधि, गोड्डा स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को प्रचार-प्रसार के लिए सभी प्रकार के वाहनों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाया गया. वहीं नेहरू युवा केंद्र की ओर से भी वाहन चालकों को जागरूक किया गया. केंद्र के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा […]
प्रतिनिधि, गोड्डा स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को प्रचार-प्रसार के लिए सभी प्रकार के वाहनों पर जागरूकता स्टीकर चिपकाया गया. वहीं नेहरू युवा केंद्र की ओर से भी वाहन चालकों को जागरूक किया गया. केंद्र के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस संबंध में नेहरू युवा केंद्र के सलाहकार समिति सदस्य जयशंकर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना है. ताकि वोटर निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान कर सकें. इस दौरान स्वयं सेवक पूजा कुमारी, गुंजन कुमार, दीपक कुमार, मथियूस किस्कू, महानंद मंडल, अरुण सिंह, राजेश भानू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










