विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Published at :26 Nov 2014 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन आज प्रतिनिधि,गोड्डाभाजपा कार्यालय में मंगलवार की देर रात भाजपाइयों की बैठक हुई. उपस्थित भाजपा नेताओं ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गोड्डा विस सीट से प्रत्याशी रघुनंदन मंडल आज परचा दाखिल करेंगे. मौजूद जिलाध्यक्ष राजीव मेहता एवं भाजपा नेता राजेश झा ने बताया कि भाजपा […]

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी का नामांकन आज प्रतिनिधि,गोड्डाभाजपा कार्यालय में मंगलवार की देर रात भाजपाइयों की बैठक हुई. उपस्थित भाजपा नेताओं ने आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गोड्डा विस सीट से प्रत्याशी रघुनंदन मंडल आज परचा दाखिल करेंगे. मौजूद जिलाध्यक्ष राजीव मेहता एवं भाजपा नेता राजेश झा ने बताया कि भाजपा पूरे राज्य में विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में है. गोड्डा विस में भी विकास को मुद्दा बनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि मोदी के सुशासन से जनता परिचित हो चुकी है. नरेंद्र मोदी का फायदा निश्चित रूप से भाजपा प्रत्याशी को मिलेगा. पूरे राज्य में परिवर्तन की बयार है. भाजपा निश्चित रूप से अपना परचम लहरायेगी. भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव मेहता ने गोड्डा विस सीट पर जीत का दावा करते हुए कहा कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ चुनाव कार्य में जुट जाये. मौके पर भाजपा के प्रेमनंदन मंडल, अरुण साह, सियाराम भगत, राजेश झा, राजीव मेहता, नगर अध्यक्ष शिवराम जायसवाल, अविनाश पटेल समेत प्रखंडों के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे……………..तसवीर: 01 जुटे भाजपा नेता जानकारी देते

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola