जेल से निकलने के बाद क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर चली गोलियां

-केशो महथा व किशुन महथा का आतंक – पुरानी रंजिश का बदला देने की थी मंशा प्रतिनिधि,गोड्डाकेसो महथा एक माह पूर्व जेल से निकला है. जेल से निकलकर पूर्व के रंजिश का बदला लेने के लिये केशो महथा व किशुन महथा के द्वारा वर्चस्व कायम करने को लेकर बम फेंका गया व कई राउंड गोलियां […]
-केशो महथा व किशुन महथा का आतंक – पुरानी रंजिश का बदला देने की थी मंशा प्रतिनिधि,गोड्डाकेसो महथा एक माह पूर्व जेल से निकला है. जेल से निकलकर पूर्व के रंजिश का बदला लेने के लिये केशो महथा व किशुन महथा के द्वारा वर्चस्व कायम करने को लेकर बम फेंका गया व कई राउंड गोलियां दागी गयी. पुलिस सूत्रों की माने तो पुराने रंजिश का बदला लेने को लेकर व चुनाव पूर्व वर्चस्व को लेकर गांव में गोलियां दागी गयी. इस घटना को अंजाम देने में केशो महथा का बेटा मुन्ना यादव व किशुन महथा का बेटा राम यादव भी शामिल था. पुलिस ने बताया कि दोनों हाथों में बम लेकर पैदल चलते हुए गोली एवं बम दाग रहें थे. पूर्व की रंजिश में पितांबरी यादव एवं महेश्वरी यादव के पुत्रों पर भी जानलेवा हमला किया ताकि क्षेत्र में खोया हुआ वर्चस्व एक बार फिर से कायम हो सके. हालांकि सोमवार को हुई बमबाजी व गोली कांड के कारण क्षेत्र में दहशत व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










