घरेलू विवाद में युवक ने खाया कीटनाशक

नगर प्रतिनिधि, गोड्डा नगर थाना अंतर्गत बाघमारा गांव में रविवार के तड़के सुबह घरेलू विवाद में युवक सुबोध कुमार मंडल (18 वर्ष) ने कीटनाशक दवा खा लिया. जानकारी के अनुसार युवक बेरोजगार होने के कारण घर में परदेस जाकर कमाने की जिद पर अड़ा था. मां व बड़े भाई युवक को प्रदेश नहीं जाने देना […]
नगर प्रतिनिधि, गोड्डा नगर थाना अंतर्गत बाघमारा गांव में रविवार के तड़के सुबह घरेलू विवाद में युवक सुबोध कुमार मंडल (18 वर्ष) ने कीटनाशक दवा खा लिया. जानकारी के अनुसार युवक बेरोजगार होने के कारण घर में परदेस जाकर कमाने की जिद पर अड़ा था. मां व बड़े भाई युवक को प्रदेश नहीं जाने देना चाहते थे. घर में आपसी विवाद से त्रस्त युवक ने कीटनाशक दवा खा लिया. परिजनों ने आनन-फानन में युवक को सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. चिकित्सक के अनुसार युवक की स्थिति खतरे से बाहर है. ————————- तस्वीर: 03 अस्पताल में इलाजरत युवक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










