ओके::चौकीदारों को10 माह से नहीं मिला वेतन, उपायुक्त से लगायेंगे गुहार

Published at :10 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
ओके::चौकीदारों को10 माह से नहीं मिला वेतन, उपायुक्त से लगायेंगे गुहार

प्रतिनिधि, गोड्डा जिले के अलग-अलग थानों में कार्यरत चौकीदारों को आठ से 10 माह का वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इससे चौकीदारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. सोमवार को गांधी मैदान मे जुटे जिले के सभी थाना क्षेत्र के चौकीदारों ने संयुक्त रूप से बैठक कर मांगों को उपायुक्त […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोड्डा जिले के अलग-अलग थानों में कार्यरत चौकीदारों को आठ से 10 माह का वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. इससे चौकीदारों के समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. सोमवार को गांधी मैदान मे जुटे जिले के सभी थाना क्षेत्र के चौकीदारों ने संयुक्त रूप से बैठक कर मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखने का निर्णय लिया. इस दौरान जुटे चौकीदारों ने थानेदारों पर मैनुअल से बाहर काम लेने का भी आरोप लगाया है. बताया कि चौकीदार दफादार संघ की मांगों की अनदेखी होती आयी है. पिछले बार भी उपायुक्त को दिये ज्ञापन में मैनुअल से बाहर काम लेने की जानकारी दी गयी थी, लेकिन मामला जस का तस है. यह भी कहा कि चौकीदारों को चुनावी ड्यूटी में लगाने का प्रावधान नहीं है. फिर भी जान-बूझ कर चौकीदारों को चुनावी ड्यूटी में लगाया जाता है. दबाव देकर काम लिया जाता है. इस दौरान अध्यक्ष नेमानी पासवान, सचिव मो तौहिद, सत्यनारायण पासवान, दिलीप पासवान, जितेंद्र पासवान, उमेश कुमार मल्लिक, प्रवीण मंडल आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola