चोरों ने झांसा दे कर जेनेरेटर उड़ाया

गोड्डा कोर्ट. स्थानीय गुलजारबाग टावर से चोरों ने धोखाधड़ी कर जेनेरेटर की चोरी कर ली. इस संबंध में नगर थाना में नुरूला इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि प्रणय कुमार पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी संख्या 504/14 के अनुसार गुलजार बाग के टावर का जामी सैदुल मिस्त्री था. बीच में दो व्यक्ति आकर […]
गोड्डा कोर्ट. स्थानीय गुलजारबाग टावर से चोरों ने धोखाधड़ी कर जेनेरेटर की चोरी कर ली. इस संबंध में नगर थाना में नुरूला इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि प्रणय कुमार पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी संख्या 504/14 के अनुसार गुलजार बाग के टावर का जामी सैदुल मिस्त्री था. बीच में दो व्यक्ति आकर अपना परिचय देते हुए बताया कि वह महिंद्रा के सेल्स प्रतिनिधि है. यहां पर जो जेनरेटर है उसे पंद्रह के बदले पच्चीस केवी का लगाना है. मोबाइल से सैदुल मिस्त्री की उसने फोन पर बात भी करायी. सैदुल मिस्त्री के राजी होने पर उसने मैन चौक से दस मजदूर व चेनकुल्ली जुगाड़ कर लाया. और आराम से जेनेरेटर लेकर चलते बने. जेनरेटर ले जाने में प्रयुक्त की गयी का गाड़ी का नंबर जेएच 10 बी/ 0764 एवं मोबाइल नंबर 7546069502 जो एक सादे कागज में लिखकर सैदुल मिस्त्री को दे दिया. जांच के क्रम में जब सूचक प्रणय पांडेय गोड्डा पहंुचा तो उसे घटना की जानकारी मिली. जिसके लिखित बयान पर उक्त गाड़ी व मोबाइल धारक पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










