ePaper

जसीडीह-पोड़ैयाहाट, दुमका पैसेंजर ट्रेन शुरू, सांसद निशिकांत दुबे ने खरीदा पहला टिकट

Updated at : 19 Sep 2019 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
जसीडीह-पोड़ैयाहाट, दुमका पैसेंजर ट्रेन शुरू, सांसद निशिकांत दुबे ने खरीदा पहला टिकट

गोड्डा : केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ऑनलाइन उद्घाटन के साथ सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को हरी झंडी दिखा कर जसीडीह-पोड़ैयाहाट, दुमका पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया. पोड़ैयाहाट-दुमका पैसेंजर ट्रेन संख्या 53561, 53562 है, जो प्रतिदिन शाम 3:25 बजे पोड़ैयाहाट स्टेशन से खुलेगी और हंसडीहा स्टेशन तक जायेगी. हंसडीहा से दुमका व दुमका से […]

विज्ञापन
गोड्डा : केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने ऑनलाइन उद्घाटन के साथ सांसद निशिकांत दुबे ने मंगलवार को हरी झंडी दिखा कर जसीडीह-पोड़ैयाहाट, दुमका पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया. पोड़ैयाहाट-दुमका पैसेंजर ट्रेन संख्या 53561, 53562 है, जो प्रतिदिन शाम 3:25 बजे पोड़ैयाहाट स्टेशन से खुलेगी और हंसडीहा स्टेशन तक जायेगी. हंसडीहा से दुमका व दुमका से जसीडीह के लिए ट्रेन प्रस्थान करेगी. रेल मंत्री ने ऑनलाइन उद्घाटन के बाद गोड्डा में रेल लाने के सार्थक प्रयास के लिए डॉ निशिकांत दुबे को बधाई दी.
सांसद ने खरीदा पहला टिकट
सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन पहुंचते ही टिकट काउंटर पर जाकर जसीडीह के लिए 15 रुपये देकर पहला टिकट खरीदा. उनके बाद 99 लोगों ने टिकट कटाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola