इसीएल के परियोजनाकर्मियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ
Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 05 Jun 2026 11:20 PM
राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय में मना विश्व पर्यावरण दिवस, बंटे पौधे
बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना के एरिया कार्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परियोजना के महाप्रबंधक परिचालन दिनेश शर्मा एवं प्रोजेक्ट ऑफिसर ओ.पी. चौधरी द्वारा कोल इंडिया का झंडा फहराया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को लेकर परियोजना पदाधिकारी एवं कर्मियों ने शपथ ली. शपथ में कहा गया कि वन, झील, नदी एवं वन्य जीवों सहित पर्यावरण में प्राकृतिक रूप से सुधार हेतु प्रयास करूंगा तथा सभी जीवों के प्रति सहानुभूति रखूंगा. इस अवसर पर हुर्रासी एजेंट पी.के. झा ने कहा कि कोयला कंपनी देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रकृति से छेड़छाड़ करती है, लेकिन उसकी भरपाई भी करती है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए. कार्यक्रम के दौरान एरिया कार्यालय परिसर के पार्क में दर्जनों पौधे लगाए गए तथा कर्मियों एवं पदाधिकारियों के बीच 500 पौधों का वितरण किया गया. इस मौके पर एपीएम मनोज इमानुएल टुडू, सुरक्षा पदाधिकारी पी.के. वर्णवाल, कार्मिक प्रबंधक प्रणव कुमार, इंद्रजीत शर्मा, संजीव कुमार, विशाल कुमार, भैरव कुमार, रामजी साह, अर्जुन महतो सहित अन्य उपस्थित थे. हुर्रासी खनन क्षेत्र में पौधरोपण व प्लास्टिक बहिष्कार का संदेश बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना के अधीनस्थ हुर्रासी कोयला खनन क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं कपड़े का थैला वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर मोंटे कार्लो कंपनी के महाप्रबंधक केके सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन के लिए ऑक्सीजन आवश्यक है, जो वृक्षों से प्राप्त होती है. इसलिए पौधा जीवनदायी है और इसका संरक्षण आवश्यक है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 12 पौधे अवश्य लगाने चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कोयला उत्खनन देश के लिए आवश्यक है, उसी प्रकार पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण भी उतना ही जरूरी है. ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों से बचने के लिए प्रकृति का संरक्षण आवश्यक है. इस दौरान खनन क्षेत्र के ओबी डंप पर सैकड़ों पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गयी. साथ ही ग्रामीणों एवं कर्मियों से प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील की गई और कपड़े के थैले भी वितरित किए गये. इस अवसर पर मैनेजर केके गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










