24 लीटर देसी-विदेशी शराब व बीयर बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 4:35 AM
विज्ञापन
एक आरोपित को जुर्माना लेकर छोड़ा दूसरे फरार आरोपित पर प्राथमिकी गोड्डा : उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब के साथ बीयर बरामद किया है. साथ ही एक कारोबारी को धर दबोचा. जानकारी के अनुसार पथरगामा थाना क्षेत्र के विशाहा व रजौन कला में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 24 […]
विज्ञापन
एक आरोपित को जुर्माना लेकर छोड़ा दूसरे फरार आरोपित पर प्राथमिकी
गोड्डा : उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब के साथ बीयर बरामद किया है. साथ ही एक कारोबारी को धर दबोचा. जानकारी के अनुसार पथरगामा थाना क्षेत्र के विशाहा व रजौन कला में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर 24 लीटर देसी शराब व 17 लीटर बीयर बरामद किया है.साथ ही चार लीटर विदेशी शराब भी बरामद की गयी है. इस मामले में पुलिस ने एक कारोबारी हेमंत को धर दबोचा. बाद में अधिकारियों ने जुर्माना लेकर उसे को छोड़ दिया. जबकि दूसरा कारोबारी शिवकुमार हेंब्रम मौके से फरार हो गया. विभाग द्वारा आरोपित शिव कुमार के खिलाफ उत्पाद विभाग के एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दारोगा राजीव नयन व अभिषेक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गयी है. हेमंत कुमार के घर पर मात्र 1.5 लीटर अवैध शराब थी. इस पर जुर्माना वसूल कर व चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










