शिव मंदिर के नीचे से हो रहा मिट्टी का कटाव
Updated at : 05 May 2018 3:28 AM (IST)
विज्ञापन

पथरगामा : प्रखंड के सुंदर नदी परिसर के शिव मंदिर के किनारे गार्डवाल निर्माण की मांग पूजा कमेटी के सदस्यों ने की है. शिव मंदिर के पुजारी श्यामलाल कुंवर, नंदलाल महतो, गोपाल कुंवर आदि ने बताया कि पिछले दिनों कुराबा के कलश शोभायात्रा में सुंदर नदी पहुंचे गोड्डा विधायक अमित मंडल से पूजा कमेटी के […]
विज्ञापन
पथरगामा : प्रखंड के सुंदर नदी परिसर के शिव मंदिर के किनारे गार्डवाल निर्माण की मांग पूजा कमेटी के सदस्यों ने की है. शिव मंदिर के पुजारी श्यामलाल कुंवर, नंदलाल महतो, गोपाल कुंवर आदि ने बताया कि पिछले दिनों कुराबा के कलश शोभायात्रा में सुंदर नदी पहुंचे गोड्डा विधायक अमित मंडल से पूजा कमेटी के सदस्यों ने शिव मंदिर के किनारे गार्डवाल निर्माण कराने की मांग की थी.
जिस पर विधायक द्वारा पहल करने का आश्वासन दिया गया है. पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि गार्डवाल नहीं रहने के कारण शिव मंदिर के नीचे मिट्टी का कटाव बढ़ता जा रहा है. बारिश के दिनों में सुंदर नदी का पानी शिव मंदिर पर घुस जाता है. बताया कि पूर्व के बारिश में शिव मंदिर परिसर में बना पुजारी का आश्रम पानी के तेज बहाव में बह गया था. सदस्यों ने कहा कि शिव मंदिर के किनारे गार्डवाल बन जाने से मंदिर से नीचे गिरने का खतरा भी काफी हद तक कम हो जायेगा. गार्डवाल चहारदीवारी का भी काम करेगा. बता दें कि सुंदर नदी घाट से लगभग 12 फुट की ऊंचाई पर शिव मंदिर स्थित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




