जिले के असहाय बुजुर्गों को रखने की व्यवस्था

Updated at : 04 May 2018 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के असहाय बुजुर्गों को रखने की व्यवस्था

सभी सुविधाओं से लैस होगा ओल्ड एज भवन गोड्डा : शहर में 88 लाख की लागत से 88 शय्या वाला आेल्ड एज होम बनेगा. गोड्डा विधायक अमित मंडल ने गुरुवार को ओल्ड एज होम का शिलान्यास किया. ओल्ड एज होम मूलर्स टैंक के उत्तरी छोर पर बनाया जाना है. भवन का निर्माण विशेष प्रमंडल द्वारा […]

विज्ञापन

सभी सुविधाओं से लैस होगा ओल्ड एज भवन

गोड्डा : शहर में 88 लाख की लागत से 88 शय्या वाला आेल्ड एज होम बनेगा. गोड्डा विधायक अमित मंडल ने गुरुवार को ओल्ड एज होम का शिलान्यास किया. ओल्ड एज होम मूलर्स टैंक के उत्तरी छोर पर बनाया जाना है. भवन का निर्माण विशेष प्रमंडल द्वारा किया जायेगा. विधायक श्री मंडल ने बताया कि यह भवन 88 शय्या वाला होगा. इस भवन के बनने से क्षेत्र के बुजुर्गों राहत पहुंचेगी. ओल्ड एज होम में पूरे जिले के बुजुर्गों को रखने की व्यवस्था होगी.
साथ ही सभी सुविधाओं से लैस होगा. बताया कि भाजपा सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है. किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है. सरकार ने अंत्योदय कार्यक्रम को प्रमुखता से पूरा करने का काम किया है. मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश झा, पूर्व नपं अध्यक्ष अजीत सिंह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र हाजरा, प्रतिनिधि मुकेश कुमार, संतोष, शानु, जयशंकर सिंह, परमानंद झा सहित कई लोग मौजूद थे.
रास्ते के विवाद को निबटाया, तब किया शिलान्यास : शिलान्यास के दौरान चपरासी टोला के लोगों द्वारा तालाब पर जाने के लिये रास्ते की मांग की गयी. इस पर विधायक ने मोहल्लेवासियों को संतुष्ट करते हुए मामले का निबटारा किया. विधायक ने अपने फंड से रास्ता दिये जाने को कहा. इसके बाद शिलान्यास कार्यक्रम हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola