सड़क हादसे में जदयू जिलाध्यक्ष की मां घायल

Updated at : 03 May 2018 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में जदयू जिलाध्यक्ष की मां घायल

पथरगामा : मंगलवार को जदयू के गोड्डा जिलाध्यक्ष चंद्रधर सिंह चुन्नू की मां प्रमीला देवी(76) महुआसोल के समीप गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर घायल हो गयी. सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे मंटू कुमार महतो (बेलारी गोड्डा)को मामूली चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. […]

विज्ञापन

पथरगामा : मंगलवार को जदयू के गोड्डा जिलाध्यक्ष चंद्रधर सिंह चुन्नू की मां प्रमीला देवी(76) महुआसोल के समीप गोड्डा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर घायल हो गयी. सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे मंटू कुमार महतो (बेलारी गोड्डा)को मामूली चोट लगी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ पीएन दर्वे ने प्राथमिक उपचार के बाद गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जिलाध्यक्ष चंद्रधर सिंह चुन्नू ने बताया कि उनकी मां गोड्डा के एक शादी समारोह से घर घाट कुराबा लौट रही थी. इसी बीच महुआसोल के समीप बकरी के सड़क पर आ जाने से बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola