दुष्कर्म के प्रयास में शिक्षक गिरफ्तार

गोड्डा/मेहरमा : मेहरमा के बलबड्डा थाना क्षेत्र के एक शिक्षक ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस मामले में हंगामा करने के बाद शिक्षक मौके से फरार हो गया. एसपी राजीव रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता मामले की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि प्रलोभन देकर शिक्षक ने नाबालिग बच्ची को […]
गोड्डा/मेहरमा : मेहरमा के बलबड्डा थाना क्षेत्र के एक शिक्षक ने 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. इस मामले में हंगामा करने के बाद शिक्षक मौके से फरार हो गया. एसपी राजीव रंजन सिंह ने प्रेस वार्ता मामले की जानकारी दी. एसपी ने बताया कि प्रलोभन देकर शिक्षक ने नाबालिग बच्ची को बुलाया था. बच्ची के साथ छेड़खानी करने के बाद दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. बच्ची के हल्ला करने पर सहायक शिक्षक प्रशांत राम भाग गया. एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर शिक्षक को गिरफ्तार किया. शिक्षक पर पोस्को एक्ट के तहत बलबड्डा थाना में कांड संख्या 31/18 के दर्ज किया गया है. पुलिस कप्तान ने बताया कि शिक्षक प्रशांत राम के खिलाफ पहले भी कुछ मामले में शिकायत की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




