महगामा दक्षिणी व मुरली टाक पंचायत ओडीएफ घोषित

महगामा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को महगामा दक्षिणी व मुरली टाक पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया. पंचायत भवन में समारोह आयोजित कर खुले में शौच से मुक्त की घोषणा की गयी. डीडीसी वरुण रंजन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है. क्योंकि […]
महगामा : स्वच्छ भारत मिशन के तहत बुधवार को महगामा दक्षिणी व मुरली टाक पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया. पंचायत भवन में समारोह आयोजित कर खुले में शौच से मुक्त की घोषणा की गयी. डीडीसी वरुण रंजन ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है. क्योंकि आज आपकी पंचायत खुले में शौच से मुक्त हुई है.
आप लोग ज्यादा से ज्यादा शौचालय का इस्तेमाल करें, ताकि स्वच्छ वातावरण बन सके. हर व्यक्ति को अपने घर में शौचालय निर्माण करने की दिशा में पहल करनी चाहिए. आपके घर में शौचालय होगा, तभी आप स्वच्छ रहेंगे. संकल्प लें कि शौचालय का शत-प्रतिशत उपयोग करेंगे और दूसरे को भी शौचालय में शौच करने के लिए प्रेरित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




