बोआरीजोर में बाइक की टक्कर में दो की गयी जान

Updated at : 19 Apr 2018 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
बोआरीजोर में बाइक की टक्कर में दो की गयी जान

बोआरीजोर : मंगलवार की देर रात बोआरीजोर थाना क्षेत्र के महुआ टोला गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रामजी सवैया ने बताया मंगलवार की देर रात घोरीचक-बोआरीजोर मुख्य मार्ग के महुआ टोला के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत […]

विज्ञापन

बोआरीजोर : मंगलवार की देर रात बोआरीजोर थाना क्षेत्र के महुआ टोला गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रामजी सवैया ने बताया मंगलवार की देर रात घोरीचक-बोआरीजोर मुख्य मार्ग के महुआ टोला के पास दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. जिसमें जयप्रकाश कुमार शाह (38)पश्चिमी चंपारण का रहने वाला था. वर्तमान में भागलपुर के शिवनारायणपुर गांव में रहता था. ट्रैक्टर इंजन का मिस्त्री का काम करता था.

दूसरा विक्रम ब्रह्म (18) बसंतराय थाना के कटहरा गांव का रहने वाला था. ग्रामीणों का कहना था कि मेहरमा व बोआरीजोर थाना की सीमा पड़ने के कारण दोनों शव लगभग तीन घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे. रात के करीब 12 बजे बोआरीजोर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर लाश को कब्जे लिया. बुधवार की सुबह दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया गया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दोनों बाइक को थाना में रखा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola