116 उम्मीदवारों के भाग्य का फैलसा कल

Updated at : 19 Apr 2018 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
116 उम्मीदवारों के भाग्य का फैलसा कल

नगर निकाय चुनाव. मतगणना को लेकर कर्मियों की दी गयी ट्रेनिंग 20 अप्रैल को सुबह सात बजे से होगी मतगणना अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए बनाये गये 12 टेबल एक टेबल निर्वाची पदाधिकारी के लिए भी पार्षद के मतों की गिनती के लिये 8-8 टेबल गोड्डा : नगर निकाय चुनाव के मतगणना कार्य को लेकर […]

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव. मतगणना को लेकर कर्मियों की दी गयी ट्रेनिंग

20 अप्रैल को सुबह सात बजे से होगी मतगणना
अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए बनाये गये 12 टेबल
एक टेबल निर्वाची पदाधिकारी के लिए भी
पार्षद के मतों की गिनती के लिये 8-8 टेबल
गोड्डा : नगर निकाय चुनाव के मतगणना कार्य को लेकर बुधवार को डीआरडीए सभागार में कर्मियों को ट्रेनिंग दी गयी. इस दौरान एसी सह निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार तिर्की व जिला पंचायती राज पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू मौजूद थे. प्रशिक्षण के दौरान मतों की गिनती के तरीके बताये गये. कर्मियों को बारी-बारी से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षदों के मतों की गिनती के बारे में बताया गया. कंट्रोल यूनिट के माध्यम से सभी जानकारी दी गयी. बूथ वार गिनती के तरीके से अवगत कराया गया.
बताया कि मतगणना का कार्य सुबह सात बजे से प्रारंभ होगा. मतगणना के लिए अलग-अलग हाॅल बनाये गये हैं. वार्ड पार्षद के मतों की गिनती अलग हाॅल में होगी, जबकि अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के मतों की गिनती अलग होगी.अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के मतों की गणना के लिए 12-12 टेबल बनाये गये हैं. एक टेबुल निर्वाची पदाधिकारी के लिए बनाया गया है. जबकि वार्ड पार्षद के लिए 8-8 टेबल बनाये गये है. सभी कर्मियों को समय पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola