हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 12 Apr 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या की गुत्थी सुलझाने को लेकर जांच में जुटी पुलिस

प्रेमी युगल की हत्या के मामले में खोजी कुत्तों का लिया जा रहा है सहारा इलाके में दहशत का माहौल है व्याप्त गोडडा/बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में घटी घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है.एक ओर जहां इस घटना को पुलिस हत्या के तौर पर देख रही है. वहीं […]

विज्ञापन

प्रेमी युगल की हत्या के मामले में खोजी कुत्तों का लिया जा रहा है सहारा

इलाके में दहशत का माहौल है व्याप्त
गोडडा/बोआरीजोर : बोआरीजोर थाना क्षेत्र के मंगरा गांव में घटी घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है.एक ओर जहां इस घटना को पुलिस हत्या के तौर पर देख रही है. वहीं यह मामला ऑनर किलिंग के रूप में भी देखा जा रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं.पुलिस प्रेमी युगल का जिस प्रकार से शव बरामद हुआ है उससे ऐसा प्रतीत होता है कि आॅनर किलिंग, हत्या या आत्महत्या का मामला भी हो सकता है.पुलिस द्वारा घटना को लेकर गहराई से जांच की जा रही है.अब तक पुलिस को इस मामले में कोई सुराग नहीं मिला है.लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.
दोनों को सिर में लगी है गोली
घटनास्थल पर बरामद प्रेमी युगल सिर पर ही गोली लगी है.दोनों खून से लथपथ थे. दोनों की मौत घटना स्थल पर ही गयी थी. घटनास्थल पर देशी कारतूस भी बरामद किया गया है.पुलिस की माने तो इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा. क्योंकि इस मामले मे अभी अनुसंधान जारी है.
दोनों के बीच काफी दिनों से चल रहा था प्रेम संबंध
मिली जानकारी के अनुसार दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था.लड़की मंगरा गांव में ही रहकर पढ़ती थी. प्रेम संबंध के कारण ही हत्या अथवा आत्महत्या की घटना हुई है. पुलिस मोबाइल व सोशल साइट का सहारा लेकर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी है.
16 सौ रुपये लेकर घर से निकला था अरुण
मृत लड़के के पिता मास्टर सोरेन ने बताया कि अरूण ने सूचना दी थी कि वह आंधी तूफान में फंस गया है. वह कल सुबह लौटेगा,लेकिन सुबह तक वापस नहीं आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola