अनशनकारी सुरेंद्र मोहन सदर अस्पताल में भर्ती
Updated at : 12 Apr 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन

स्पेशल वार्ड में चल रहा इलाज केशरी का घटने लगा है ब्लड प्रेशर गोड्डा : महगामा के लाल मैदान में विभिन्न मांगों के समर्थन में आमरण अनशन कर रहे क्रांतिकारी नेता सह जिप सदस्य सुरेंद्र मोहन केशरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुधवार को उनकी स्थिति को देखने के बाद सीएस के […]
विज्ञापन
स्पेशल वार्ड में चल रहा इलाज
केशरी का घटने लगा है ब्लड प्रेशर
गोड्डा : महगामा के लाल मैदान में विभिन्न मांगों के समर्थन में आमरण अनशन कर रहे क्रांतिकारी नेता सह जिप सदस्य सुरेंद्र मोहन केशरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बुधवार को उनकी स्थिति को देखने के बाद सीएस के निर्देश पर महगामा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जेपी भगत ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. अस्पताल के स्पेशल वार्ड में चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज चल रहा है.
रात में जबरन उठाने गयी थी पुलिस : इलाजरत श्री केशरी ने बताया कि मंगलवार की रात चार थाने की पुलिस लाल मैदान आमरण स्थल से जबरन उन्हें उठाने गयी थी. पुलिस से कहा कि वे इस तरह से उन्हें नहीं ले जा सकते हैं. कहा कि वे कोई क्रिमिनल नहीं हैं, जो रात में जबरन उन्हें ले जाया जा रहा है. वे एक जनप्रतिनिधि हैं. सीएस के कहने पर बुधवार को करीब बारह बजे से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन : केशरी ने कहा कि दस साल हो गये रेल लाइन परियोजना का शिलान्यास हुए. उसमें कब मिट्टी काटी जायेगी और कब बनेगा. छह साल हो गये तीन सौ बेड के अस्पताल की घोषणा किये हुए. इसीएल द्वारा अस्पताल बनना है. राज्य सरकार को जमीन देनी है. घोषणा के तीन साल बाद भी अब तक डिग्री कॉलेज नहीं बना है. पूरे राज्य में कोयला डिपो नहीं है. अराजकता की स्थिति बनी हुई है. नेता माफिया व पुलिस के गठजोड़ से कोल माइंस में अवैध कोयला का कारोबार चल रहा है. लाखों रुपये की वसूली हो रही है. केशरी ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
लगातार अनशन पर रहने के कारण उनका ब्लड प्रेशर घटने लगा है. उनके स्वास्थ्य की जांच करायी गयी है. बेहतर चिकित्सा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. एक दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जायेेगी.
– डॉ बनदेवी झा, सीएस गोड्डा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




